राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, देशभर के आंदोलनों को एक मंच पर लाने की पहल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 3 अक्टूबर को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसका उद्देश्य देशभर में अलग-अलग मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों की जानकारी को एक जगह लाना है। प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शनकारी अपनी कहानी और मुद्दे की जानकारी शेयर कर सकते हैं। इंटरैक्टिव मैप के जरिए देश में चल रहे दूसरे आंदोलनों को देखा जा सकता है और मदद की मांग भी की जा सकती है. राहुल गांधी ने इसे महात्मा गांधी के सत्याग्रह के विचार से जोड़ा है।

