इनर व्हील क्लब की बाल दान पहल, कैंसर मरीजों के लिए प्रभा रघुनंदन ने दान किए बाल

स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह ने एक सार्थक बाल दान पहल के माध्यम से कैंसर रोगियों का सहयोग किया।
इनर व्हील की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय एडिटर प्रभा रघुनंदन ने अपने बालों को कटवा कर थेनी, तमिलनाडु को दान किए। यह संस्था कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क विग तैयार कर उपलब्ध कराती है।
उनकी यह प्रेरणादायक योगदान एक कैंसर रोगी के लिए विग तैयार करने में सहायक होगा तथा उपचार की यात्रा के दौरान उनके आत्मविश्वास और आशा को बढ़ाने में मदद करेगा।