“गिरिडीह में भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
पार्टी कार्यक्रम हेतु गोड्डा जाने के क्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के शास्त्री नगर, गिरिडीह आवासीय कार्यालय में. राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय का आगमन हुआ. इस अवसर पर सुरेश साव ने उन्हें अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठन को मजबूत को लेकर विचार विमर्श भी हुआ।
मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमर सिंहा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता मौजूद रहे।

