“गढ़वा में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया”
गढ़वा:–गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया ।
इस मौके पर इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस का झंडा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के द्वारा फहराया गया और जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय नारायण तिवारी,सुरेंद्रनाथ तिवारी,अमृत शुक्ला,राम करेश चौबे,गोकुल दुबे,शिव प्रसाद गुप्ता को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
साथ ही कार्यक्रम में आए हुए सभी कांग्रेस जनों को झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजा गया कांग्रेस का इतिहास का पर्चा बांटा गया।
वहीं लोगों को संबोधित करने हुए जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान को याद किया और सभी कांग्रेस जनों सहित देशवासियों को शुभकामनाएं दी और पार्टी के इतिहास और आदर्शों पर प्रकाश डाला। बता दें कि इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित १४० वीं स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह कांग्रेस ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम करती रही है।वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पिछले 62 वर्षों में करोड़ों कांग्रेसी देश के लिए संघर्ष करते रहे, जेल गए और स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे, जिससे भारत को आजादी मिली।
वरिष्ठ नेता अमृत शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संस्थापकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हमेशा उस भारत के लिए काम करती रहेगी जिसकी कल्पना उसके संस्थापकों ने की थी। प्रभात कुमार डूबे ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में गरीब और किसान लगातार लड़ते रहे आज संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम करेश चौबे ने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब सूचना का अधिकार (आरटीआई), शिक्षा का अधिकार (आरटीई), खाद्य सुरक्षा कानून, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA), वन अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे महत्वपूर्ण कानून बनाए गए।
गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई इसके संस्थापक महासचिव ए.ओ. ह्यूम थे और व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इस स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने अपने आदर्शों और देशभक्ति के संदेश को दोहराया और सभी कांग्रेस जनों सहित देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी, त्रिपुरारी सिंह,राम करेश चौबे,अजय केशरी, खुर्शीद आलम,त्रिपुरारी सिंह, मेदिनी सिंह,जवाहर चौधरी,मनोज गुप्ता,अफ़सर अली,ऋषभ चन्द्रवंशी,प्रियरंजन दास,इज़हार अली,योगेन्द्र नाथ चौबे, आनंद यादव,बजेन्द्र चौधरी,शुभम् पांडेय के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

