भीषण ठंड और शीतलहरी के कारण पलामू में स्कूल शीघ्र बंद करने की मांग”
भीषण ठंड व शीतलहरी के कारण जिला प्रशासन सभी स्कूल शीघ्र बंद करें:- अभिभावक संघ।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कु पांडेय ने भीषण ठंड व शीत लहरी को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन से मांग किया है कि पलामू में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 12वीं तक की पढ़ाई अस्थायी रूप से स्थगित करने काआग्रह किया है.
श्री पांडेय ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड, रांची द्वारा विशेष बुलेटिन जारी कर अगले आदेश तक राज्य में भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने पलामू जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखते हुए ठंड और शीतलहरी की संभावना जताई है।
श्री पांडेय ने कहा कि अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।
श्री पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेकर सभी विद्यालय को शीघ्र कुछ दिनों के लिए अस्थाई रूप से बंद करने का आदेश निर्गत करना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ जिस कारण से मुझे जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराना पड़ रहा है।

