गांधी इंटर कॉलेज में आजसू छात्र संघ की इकाई गठित, राजकुमार लोहरा बने अध्यक्ष
गांधी इंटर कॉलेज में आजसू छात्र संघ की इकाई गठित, राजकुमार लोहरा बने अध्यक्ष
छात्र-छात्राओं की समस्याओं और अधिकारों को लेकर संगठन करेगा आवाज बुलंद
लातेहार से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
लातेहार, 12 अक्टूबर 2026। युवा आजसू की ओर से सोमवार को लातेहार स्थित आजसू जिला कार्यालय में युवा संवाद एवं छात्र-युवा मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने की। इस दौरान गांधी इंटर महाविद्यालय, लातेहार में आजसू छात्र संघ की इकाई का गठन किया गया। संगठन ने विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए छात्र हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
गठित इकाई में राजकुमार लोहरा को अध्यक्ष तथा उज्ज्वल समुद्वार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, साहिद राजा, सोनू यादव, उज्ज्वल सिंह, राहुल भगत, अभिषेक कुमार सिंह और रोहित उरांव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सुभास उरांव को महासचिव, रवि कुमार को सचिव तथा अमित यादव, रंजीत किसपोटा और नीरज उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में उज्ज्वल समुद्वार एवं विलेंद्र कुमार सिंह तथा मीडिया प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार सिंह एवं रूपेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं, कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार तथा विद्यार्थियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों को प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि आजसू छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करना तथा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में सहयोग देना है।
कार्यक्रम में युवा आजसू कार्यकर्ता उज्जैन कुमार, युवा आजसू प्रखंड प्रभारी लवकुश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव सहित कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

