गांडेय में नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झारकट्टा गांव के नीचे टोला के समीप मंगलवार को नदी किनारे एक 32 वर्षीय युवक का श,व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृ,तक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चिरैया घाट निवासी दीपक बर्णवाल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दीपक गुजरात में रहकर काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही घर लौटा था। वह पिछले दो दिनों से लापता था। मंगलवार को झारकट्टा गांव के नीचे टोला के कुछ लोग नदी की ओर गए थे, जहां उनकी नजर नदी किनारे पड़े एक श,व पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत गांडेय थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श,व की जांच की। मृ,तक की जेब से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। श,व सदर अस्पताल पहुंचते ही मृ,तक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। श,व देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृ,तक के भाई संजय कुमार ने बताया कि दीपक दो दिन पहले घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। संजय कुमार ने बताया कि दीपक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते हुए परिजनों ने ह,त्या की आशंका जताई है।
हालांकि, युवक की मौ,त कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed