गंभीर बीमारी से पीड़ित को जल्द सहायता पहुंचाने का निर्देश

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत अनुदान राशि भेजने को लेकर सदर अस्पताल में बैठक हुई। राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नामित प्रतिनिधि के रूप में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बैठक में भाग लिया। बैठक में आए 35 नए आवेदनों पर कार्रवाई की गई। इनमें अधिकतर मरीज कैंसर और किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हाल के दिनों में इन बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं।

सदर अस्पताल में बैठक।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 336 आवेदन आए थे। इनमें से 224 को कमेटी ने स्वीकृति दी थी। बैठक में दस्तावेजों की जांच के दौरान कई कमियां पाई गई। जिन आवेदकों के कागजात अधूरे थे, उन्हें तुरंत जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा गया। मंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को नियम के अनुसार जल्द सहायता मिले। बैठक में डॉ. राजीव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।