एनएच-39 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
एनएच 39 पर मेराल थाना अंतर्गत गोंदा गांव के पास शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक पर सवार होकर विंढमगंज से एक शादी समारोह से लौट रहे थे जो गढ़वा की ओर जा रहे थे तभी गोंदा लाइन होटल के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मझिआंव बाजार निवासी 24 वर्षीय अंश राज सोनी पिता दिनेश सोनी की मौत दुर्घटना स्थल पर ही गई जबकि गढ़वा चिनिया रोड निवासी सुशांत प्रसाद 28 वर्ष पिता रमेश प्रसाद अनुराग ठाकुर 20 वर्ष पिता राजेश ठाकुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और मेराल थाना पुलिस की मदद से घायल को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल दोनों युवक खतरे से बाहर हैं। वही मृतक के शव को थाना पुलिस द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। इस घटना की खबर पाते ही मझिआंव में शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


