रांची के मीनाक्षी नेत्रालय में पूर्व MLC प्रवीण सिंह का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन, डॉ. अभिषेक सिंह ने किया उपचार

मीनाक्षी नेत्रालय, रांची में भूतपूर्व MLC श्री प्रवीण सिंह का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन*

रांची। आज मीनाक्षी नेत्रालय, हरमू में भूतपूर्व बीजेपी MLC एवं क्षत्रिय समाज के अग्रज नेता श्री प्रवीण सिंह जी का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ।

ऑपरेशन में उन्हें विशेष प्रीमियम लेंस (मल्टीफोकल/टॉरिक प्रकार का) लगाया गया, जिससे अब उन्हें जीवनभर चश्मे की जरूरत नहीं पड़ने की संभावना है। दूर, पास और मध्य दूरी की दृष्टि स्पष्ट हो सकती है।

मीनाक्षी नेत्रालय के निदेशक एवं एम्स, नई दिल्ली से प्रशिक्षित प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के कुशल हाथों से यह ऑपरेशन संपन्न हुआ। डॉ. अभिषेक सिंह झारखंड और बिहार के मरीजों को आधुनिक एवं किफायती नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं।

गांव-जंगल से लेकर झारखंड के मजबूत एवं अग्रज लोगों तक सभी वर्गों की सेवा मीनाक्षी नेत्रालय में निरंतर जारी है। डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में अस्पताल न सिर्फ सामान्य मरीजों बल्कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी विश्वस्तरीय उपचार प्रदान कर रहा है।

मीनाक्षी नेत्रालय, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची में स्थित ISO प्रमाणित मल्टीस्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल है, जहां कैटारेक्ट सर्जरी सहित सभी आधुनिक नेत्र उपचार उपलब्ध हैं।

डॉ. अभिषेक सिंह
(एमबीबीएस, एमडी-ऑप्थल्मोलॉजी एम्स नई दिल्ली)
चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर
मीनाक्षी नेत्रालय, रांची