चंदवा में हादसा: टायर फटने से चालक घायल, देर से मिली चिकित्सा
लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच-99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर के भूषाढ़ नदी के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े सिलेंडर गैस लदा एक वाहन (यूपी 25 एफटी 6839) का टायर पंचर हो गया था। चालक टायर खोलकर मरम्मत के लिए दुकान ले जा रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। टायर के धमाके की चपेट में आने से चालक उमाशंकर सहाय (40) पिता राजेश्वर प्रसाद ( जल मंदिर, गोनावा, गोंदापुर नवादा,बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा।
आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस रवाना हुई, लेकिन रास्ते में टोरी रेलवे फाटक बंद होने के कारण एम्बुलेंस वहीं फंस गई। इस वजह से करीब आधे घंटे तक घायल व्यक्ति मौके पर तड़पता रहा और उसे समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं मिल सकी।

