“डकैती के आरोप में गिरफ्तार दलितों को न्यायालय से मिली जमानत, अधिवक्ता और परिजनों ने जताया आभार”

डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किये गए तिसरी थाना कांड संख्या 50/2025 के अभियुक्त सिकंदर तुरी सहित चार लोगों को सुश्री रूबी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गिरिडीह के न्यायालय से ज़मानत मिला गया l शनिवार देर रात्रि सभी अभियुक्त केंद्रीय कारा गिरिडीह से बाहर निकले l बाहर निकलने के पश्चात सभी अभियुक्त एवं उनके परिजन अधिवक्ता अवधेश कुमार सिँह के आवास पर आये और उन्हें निचली अदालत से ही जमानत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही साथ माननीय न्यायालय को भी धन्यवाद दिया l विदित हो कि उक्त कांड में फंसाये गए दलितों को न्यायाय दिलाने के लिए किसान जनता पार्टी ने लगातार आंदोलन किया था तथा सैकड़ो लोगो का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को देकर जाँच का मांग किया था जिसपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं से जाँच करने का आश्वासन दिया था पर कोई जाँच नहीं किया गया अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुवा ने अपने कार्यालय के पत्रांक 760/अनुo दिनांक 13-06-2025 के माध्यम से पर्यवेक्षण रिपोर्ट देकर डकैती के घटना को सत्य बताया था l अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सिकंदर तुरी एवं उनके साथी शराब माफियाओ का विरोध कर रहे थे जिस वजह से शराब माफिया, भाजपा नेता सुनील साव एवं पुलिस ने षड्यंत्र रचकर दलितों को केस में फंसाया था l सुनील साव का पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से नजदीकी सम्बन्ध है शायद इसलिए पुलिस अधीक्षक घटना का स्वयं जांच नहीं किये l