धनतेरस की रौनक के बीच सुरक्षा का जिम्मा संभालते दिखे नगर थाना प्रभारी, श्याम किशोर महतो खुद सड़क पर उतरकर संभाला ट्रैफिक
धनतेरस की रौनक के बीच सुरक्षा का जिम्मा संभालते दिखे नगर थाना प्रभारी, श्याम किशोर महतो खुद सड़क पर उतरकर संभाला ट्रैफिक
गिरिडीह: धनतेरस के अवसर पर गिरिडीह शहर में खरीदारी को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। खासकर शहर के प्रमुख टावर चौक पर खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। त्योहार की खुशियों के बीच लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
इस दौरान नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभालते दिखे। उन्होंने न केवल ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में जुटे रहे।
थाना प्रभारी की सक्रियता और मौके पर मौजूदगी से पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ा। त्योहार के मौके पर आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की यह सक्रियता सराहनीय रही।
धनतेरस की खरीदारी के बीच पुलिस की मुस्तैदी ने यह संदेश दिया कि त्योहार की खुशियों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

