“बजराहा सिंगरा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान अब तक नहीं”

बजराहा सिंगरा रेलवे लाइन पर दर्दनाक हादसा – ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, पहचान अब तक नहीं हो सकी सारण जिले के बजराहा सिंगरा रेलवे ट्रैक पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार वह विधवा प्रतीत हो रही थीं।महिला का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
“हम घटना की जांच कर रहे हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन आस-पास के गांवों में सूचना दी गई है ताकि कोई महिला की पहचान कर सके। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या या दुर्घटना दोनों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।”कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला मानसिक रूप से परेशान हो सकती थीं या रास्ता भटककर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई हों। यह भी संभावना है कि वह जानबूझकर ट्रैक पर गई हों, लेकिन सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।