भाजपा सांसद,पूर्व मेयर समेत सभी भाजपाईयों ने तय कर लिया-हम तो डूबेंगे सनम,तुमको भी ले डूबेंगे:झारखण्ड क्रांति मंच
भाजपा सांसद,पूर्व मेयर समेत सभी भाजपाईयों ने तय कर लिया-हम तो डूबेंगे सनम,तुमको भी ले डूबेंगे:झारखण्ड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज पटेल नगर स्थित आवास पर प्रेस बयान जारी कर मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में स्थानीय सांसद श्री विष्णुदयाल राम के आवास समेत शहर के कई सभ्रांत इलाकों के मात्र 12 घंटों की मुसलाधार वर्षा में डूबने पर कहा है कि भ्रष्टाचार में आकंठ निमग्न भाजपा के पलामू सांसद,पूर्व मेयर समेत सभी भाजपाईयों ने तय कर लिया है कि हम तो डूबेंगे सनम लेकिन तुमको(पूरे पलामूवासियों ) भी ले डूबेंगे?
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि भाजपा के मेयर श्रीमती अरुणा शंकर जी के कार्यकाल में मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के आधारभूत अधिसंरचनाओं समेत सम्पूर्ण विकास के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये बजटीय आवंटन के बावजूद भी एक दिन की भारी वर्षा को झेलने की क्षमता निगम क्षेत्र में विकसित नहीं हो पाई है।अगर पूर्व की भांति हथिया नक्षत्र में लगातार 10 से 15 दिन सघन वर्षापात का सामना करना पड़ेगा तो नगरवासियों को जल प्रलय में समाधी लेने की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
बयान में जेकेएम अध्यक्ष ने भाजपा व संघ के राष्ट्र प्रथम के नारे पर सवाल खड़ा करते हुये कहा है कि दरअसल इनकी शुरुवात भ्रष्ट प्रथम सोच से होती है,जहां धर्म व भगवान का प्रलाप कर जनता के लिए बुरे दिन की नींव रखना इनके कार्यशैली में शामिल हैं।अगर सांसद कोटा समेत नगर निगम क्षेत्र के लिए आवंटित राशि में हुवे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो तो बड़े घोटाले का पर्दाफाश होना तय है।

