बदहाल सड़कों और जलजमाव को लेकर भाजपा ने नगर निगम पर साधा निशाना
बदहाल सड़कों और जलजमाव को लेकर भाजपा ने नगर निगम पर साधा निशाना
गिरिडीह। लगातार हो रही बारिश के बीच गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जाम नालियों और जलजमाव की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि पटेल नगर, सिरसिया, सिहोडीह, झिंझरी मोहल्ला, बड़ा चौक, पचंबा, बरमसिया, शीतलपुर, मोहलीचुंआ, महथाडीह और अलकापुरी समेत कई इलाकों में बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, जबकि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है।
सुरेश साव ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करना नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी थी, लेकिन समय रहते तैयारी नहीं की गई। इसके कारण बारिश का पानी कई घरों और दुकानों में घुस रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि जलजमाव के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। भाजपा नेता ने नगर निगम प्रशासन से प्रभावित इलाकों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने, जाम नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराने और गड्ढों वाली सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग की।
सुरेश साव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों में घुसा है, वहां प्रशासनिक टीम भेजकर प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
भाजपा नेता ने गिरिडीह के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगर विकास मंत्री, मेयर और उप मेयर के क्षेत्र में ही सड़कों और जल निकासी की ऐसी स्थिति है, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा

