“अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष पर गढ़वा में भाजपा का स्मृति सम्मेलन”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष पुरा होने पर अटल स्मृति सम्मेलन का गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा ग्रामीण मंडल के लगमा स्थित ब्रम्ह स्थान परिसर में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी प्रभात भुईयां ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन देश को समर्पित किया। परमाणु परीक्षण कर पुरे विश्व में भारत का दबदबा कायम करने वाले पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सदैव देश के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
भाजपा नेता पुर्व सांसद घुरण राम ने गढ़वा की वर्तमान हालात पर कहा कि पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा को बर्बाद करने का काम किया है पुर्व मंत्री घोटालों के सरदार है गढ़वा में गुंडाराज माफिया राज को खत्म कर विकास के क्षेत्र में लगातार काम करने वाले गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एक मात्र विधायक हैं। पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने पांच साल में गढ़वा को गुलाम बनाने का काम किया था जनता भयभीत थी लेकिन विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने गढ़वा को भयमुक्त वातावरण देने का काम किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं वे ऐसे प्रधानमंत्री थे जिसने अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम किया।
गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि देश में पहली बार विकास का नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी जिसे अनेकों बाधाओं के बिच पुरा करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाजपेयी जी के बनाए मार्ग पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि देश के उत्थान के लिए अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा प्रयासरत रहे। उनके जीवनशैली से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी चाहीए।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एकता के सुत्र में बांधने का काम किया। कार्यकर्ताओं को उनके कार्यो से प्रेरणा लेकर समाज के लिए काम करना चाहीए।
कार्यक्रम को मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया। धन्यवाद नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ पतंजलि केशरी अद्याशंकर पाण्डेय भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी संजय जायसवाल डॉ लाल मोहन मंडल अध्यक्ष अशोक केशरी परीक्षित तिवारी राजकुमार विश्वकर्मा मनोज जायसवाल रुपु महतो विकास तिवारी पियुष तिवारी लव कुशवाहा ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

