अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात, कुड़मी समाज को ST दर्जा और जनजातीय भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग
देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर झारखंड एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं विस्तृत संवाद हुआ।
रिपोर्ट अर्चना कुमारी।
इस दौरान कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा प्रदान करने के विषय को प्रमुखता से रखते हुए इस दिशा में आवश्यक पहल एवं सकारात्मक विचार का अनुरोध किया।
साथ ही झारखंड में व्याप्त शासन संबंधी चुनौतियों, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों तथा राज्य एवं क्षेत्र के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कुड़माली, मुंडारी, कुड़ूख, हो सहित अन्य जनजातीय भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का भी आग्रह किया।
झारखंड के अधिकार, सम्मान, विकास और जनहित से जुड़े इन विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाना हमारी निरंतर प्रतिबद्धता है। विश्वास है कि इन महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल के माध्यम से झारखंड के लोगों के हित में सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

