आयुष्मान योजना में देश में अव्वल बना रांची सदर अस्पताल

आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सफल क्रियान्वयन में राॅंची सदर अस्पताल ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राॅंची सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 2 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है।