आम बागवानी योजना में घूसखोरी का आरोप, गढ़वा निवासी ने रोजगार सेवक व कनीय अभियंता पर की कार्रवाई की मांग”

गढ़वा:–गढ़वा प्रखंड के बनपुरवा गांव निवासी रूपेश कुमार दुबे ने गढ़वा उपायुक्त को आवेदन देकर बिरसा हरित क्रांति आम भगवानी में रोजगार सेवक और सहायक कनीय अभियंता के द्वारा घूस मांगने का आरोप लगाया है।
उन्होंने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को अवगत कराया है कि वे खोनहर में अपने पापा देव कुमार दुबे के नाम से आम बागवानी का योजना लिए हैं डिमांड फॉर्म में रोजगार सेवक के द्वारा साइन किया गया था ।

किंतु डिमांड फार्म का सेव करने गया तो रोजगार सेवक के द्वारा पैसा मांगा गया जब उन्होंने पैसा नहीं देने की बात की ही तो रोजगार सेवक ने मास्टर रोड पर साइन नहीं किया साथ ही रूपेश कुमार दुबे ने सहायक कनीय अभियंता पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि जब हमने पैसे देने से मना किया तो और कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तो उन्होंने डांट कर ब्लॉक से बाहर कर दिया। उन्होंने उपायुक्त से योजना का स्थल निरीक्षण करा कर रोजगार सेवक एवं सहायक कनीय अभियंता पर कार्रवाई का मांग किया है।