शहीदों के सम्मान में टावर चौक पर जले सैकड़ों दीप, अभाविप ने ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम से वीर जवानों को किया नमन

शहीदों के सम्मान में टावर चौक पर जले सैकड़ों दीप, अभाविप ने ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम से वीर जवानों को किया नमन

गिरिडीह : देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सम्मान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह नगर इकाई की ओर से शहर के टावर चौक पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि देश के वीर जवानों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जिन वीर सपूतों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि शहीदों के सम्मान और उनके आदर्शों को हमेशा जीवित रखें।
इस अवसर पर मौजूद अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक-एक दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक नीरज चौधरी, आकाश श्रीवास्तव, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव, सदानंद राय, संदीप वर्मा, प्रवीण स्वर्णकार, जय सिंह, अनुज, सुमित सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।