दीवाली से पहले बिगड़ी महानगरों की हवा, दिल्ली का AQI 269 पहुंचा
दीवाली से पहले ही देश के बड़े शहरों की हवा खराब होने लगी है। ठंड की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां AQI 269 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।
वहीं मुंबई में AQI 161 और कोलकाता में 155 दर्ज किया गया, दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। हालांकि, चेन्नई और हैदराबाद से राहत भरी तस्वीर सामने आई है। यहां AQI क्रमशः 81 और 71 रहा। जबकि बेंगलुरु में AQI 110 दर्ज किया गया।
यानी दीवाली से पहले ही कई महानगरों में प्रदूषण का असर दिखने लगा है। ऐसे में आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

