स्व. दुर्गा सोरेन की 56वीं जयंती पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

पलामू – स्व. दुर्गा सोरेन की 56वीं जयंती पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा—दुर्गा सोरेन आज भी हमारे बीच जीवित हैं, उनके विचारों से मिलती है नई ऊर्जा

मेदिनीनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पलामू जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के दिवंगत नेता स्व. दुर्गा सोरेन की 56वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी कार्यकर्ताओं के बीच जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि “स्व. दुर्गा सोरेन आज भी हमारे लिए जिंदा हैं, क्योंकि आज भी हम उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। उनकी कही एक-एक बात जब याद आती है तो शरीर नई ऊर्जा और उत्साह से भर जाता है।”
उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने झारखंड के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और आम लोगों के सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता स्व. दुर्गा सोरेन के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा झारखंड के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान “वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें” के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।इस मौके पर मुख्य रूप से सन्नू सिद्की, चंदन सिनहा, हाज़ी शामिम आहमद, शुशिला मीश्रा, सालोनी टोप्पों, रांजन चंद्रवंशी, रामनाथ चंद्रवंशी, सुनील तिवारी, अविनाश देव, शन्नी शुक्ला, रिशु अग्रवाल, बबलू सहनवाज, कलाम, कांतिचंद्रवासी, मंजू चंद्रवंशी, सैयद फैजल, सार्दुल विनायक, आर्यन, कौशल, मनोहर चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे |