अयोध्या राम मंदिर में लागू होगी नई कर्मचारी नीति, ड्रेस कोड और अनुशासन के नियम होंगे तय
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित करने के लिए नई कर्मचारी नीति तैयार कर रहा है। इसमें कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के साथ अलग-अलग विभागों के लिए ड्रेस कोड, अनुशासन और आचरण के नियम तय किए जाएंगे।
नई व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र की होगी। ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरी के मुताबिक, नीति का प्रारूप तैयार होने के बाद विचार-विमर्श कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
वहीं, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी पर रामलला को छप्पन भोग लगाया गया और प्रसाद भक्तों में बांटा गया। मैसूर से आईं छह कलाकारों ने मंदिर की यज्ञशाला में नृत्य के जरिए भगवान श्रीराम की आराधना भी की।

