बंगाल में मां दुर्गा की 11 हाथ वाली तस्वीर पर विवाद, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मांगी माफी

बंगाल में मां दुर्गा की 11 हाथ वाली तस्वीर पर विवाद, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मांगी माफी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से जुड़े एक सरकारी प्रिंट विज्ञापन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर में पारंपरिक 10 हाथों की जगह 11 हाथ दिखाई देने पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। टीएमसी ने इसे बंगाल की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति कथित अनदेखी बताते हुए सोशल मीडिया पर विज्ञापन की तस्वीर साझा की। यह विज्ञापन दुर्गा पूजा से पहले आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से जुड़ा था।

विवाद बढ़ने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गलत विज्ञापन प्रकाशित होने के लिए जिम्मेदार विभाग को चेतावनी दी गई है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इसे एजेंसी की गलती बताया और कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।