असम के गोलपाड़ा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह अरुणाचल में भी महसूस हुए थे झटके
असम के गोलपाड़ा में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह अरुणाचल में भी महसूस हुए थे झटके
असम के गोलपाड़ा में मंगलवार सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह 9:57 बजे आया और इसका केंद्र गोलपाड़ा में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले सुबह 5:44 बजे अरुणाचल प्रदेश के बिचोम क्षेत्र में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था। फिलहाल असम में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

