देवघर में श्रावणी मेला की हेलीकॉप्टर सेवा बंद, जमीन विवाद के बाद लिया गया फैसला

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई देवघर की हेलीकॉप्टर सेवा शुक्रवार से बंद हो गई. देवघर के हथगढ़ मैदान में बनाए गए हेलीपैड से संचालित होने वाली सेवा को जमीन विवाद की वजह से तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है।
सेवा बंद होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से अब हेलीकॉप्टर सेवा के लिए वैकल्पिक स्थल की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, हथगढ़ मैदान में जिस जमीन पर हेलीकॉप्टर सेवा के लिए हेलीपैड बनाया गया था, उससे संबंधित जमीन मालिक की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।