बड़कागांव-उरीमारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो घायल; एक फरार

हजारीबाग। बड़कागांव-उरीमारी के पास शनिवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मु,ठभेड़ में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक भागने में सफल रहा। घायल आरोपियों की पहचान बादल कुमार और रोहित कुमार उर्फ़ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक सुबह 2:30 बजे सूचना मिली कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ सहयोगी गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी व ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास बड़े अपराध को अंजाम देने के इरादे से मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थाना अधिकारी, उरीमारी थाना प्रभारी और शस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे और पुराना कांटा घर रोड के आस-पास सघन चेकिंग लगाया।
चेकिंग के दौरान भुरकुंडा की ओर से तीन लोग मोटरसाइकिल पर आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे बाइक मोड़कर भागने लगे; भागते समय बाइक गिर गई और आरोपी जंगल की ओर भागे। जंगल से पुलिस को निशाना बनाकर फा,यरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दो घायल हुए। एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
घटनास्थल से दो ह,थियार, कारतूस, खोखा, परचा और मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।