UP चुनाव से पहले 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी, अखिलेश-मायावती भी सूची में

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी है। सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से जैकेट खरीदी हैं। इनमें योगी सरकार के 11 मंत्रियों के अलावा संजय निषाद, नंद गोपाल नंदी, संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे नेताओं के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। Y श्रेणी से Z+ सुरक्षा वाले नेताओं को भी ये सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाएगा। चुनावी रैलियों और दौरों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।