छात्रों पर कथित हमले को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, कार्रवाई की मांग
रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में JSSC-JPSC रिफॉर्म मंच के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों पर कथित हमले को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं ने मारपीट और लाठीचार्ज किया। मरांडी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने और राज्य में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस प्रशासन से कथित हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। मरांडी ने चेतावनी दी कि छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

