पांकी पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, जांच शुरू

पांकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

​पांकी पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 20 जून 2026 को पांकी थाना क्षेत्र के डेमा में गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है।
पुलिस गश्ती दल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डेमा गांव के जंगल क्षेत्र से बालू का अवैध उठाव कर उसे ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त ट्रैक्टर को बालू लदे अवस्था में जब्त कर लिया।
जब्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षार्थ पांकी थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अवैध बालू खनन में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।