पलामू में सघन वाहन जांच अभियान, 19 दोपहिया वाहन किए गए जब्त
दिनांक 20.07.2026 को समय 11:00 बजे से 13:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पलामू जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार / मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।
जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन, ब्लैक फिल्म लगे वाहन, वाहनों में अतिरिक्त मोडिफिकेशन यथा Name Board, Extra light इत्यादि, Drunk & Drive, Without Helmet, Without Seat Belt वाले वाहनों का जांच किया गया। इस दौरान कुल दो पहिया 482 एवं चार पहिया 333 वाहनों की जाँच की गई। जिसमें कुल 19 दो पहिया वाहन को जप्त किया गया।






