गिरिडीह में त्योहारों को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, महापौर की बैठक में रूट डायवर्जन पर चर्चा

त्योहारों पर ट्रैफिक दुरुस्त करने की तैयारी तेज! महापौर प्रमिला मेहरा ने की अहम बैठक
गिरिडीह में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात विभाग और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गई।
बैठक में भीड़भाड़ वाले मार्गों, पूजा पंडालों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और छठ घाटों के पास ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने, रूट डायवर्जन और पार्किंग पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के आवागमन में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, साथ ही स्वच्छता व प्रकाश व्यवस्था पर भी पूरा जोर रहेगा।