पतंजलि सह बीएसटी गढ़वा की बैठक रामलला मंदिर में किया गया ।राज्य प्रभारी रामजीवन होंगे शामिल
पतंजलि सह बीएसटी गढ़वा की बैठक रामलला मंदिर में किया गया ।राज्य प्रभारी रामजीवन होंगे शामिल।
गढ़वा पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की बैठक रविवार को गढ़वा रामलला मंदिर में 3 बजे से होगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रभारी संतोष चौबे ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रभारी राम जीवन भैया जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री चौबे ने जिले के सभी प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता तथा योग शिक्षकों को समय से 15 मिनट पहले बैठक में पहुंचने का अपील किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला गढ़वा का वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट मुख्यालय हरिद्वार को ससमय और सही ढंग से जमा करने पर मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है जो जिले के लिए गौरव की बात है। गढ़वा को मिला यह सम्मान – वित्तीय अनुशासन, समयबद्धता और जिम्मेदार प्रबंधन के लिए मिला है।

