गिरिडीह के ताराटांड़ में नीलम अकैडमी कोचिंग की शुरुआत, बच्चों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन”

गिरिडीह। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ताराटांड़ स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में नीलम अकैडमी कोचिंग की शुरूआत की गई। जेएलकेएम के युवा नेता यमुना मंडल ने संस्थान का विधिवत् उद्घाटन किया। इस मौके पर जेएलकेएम नेता यमुना मंडल शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। इस कोचिंग संस्थान में विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए सभी विषयों की पढ़ाई न्यूनतम शुल्क पर कराई जाएगी। साथ ही कक्षा 4 से नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी, जिससे छात्रों को प्रतियोगी माहौल मिल सकें। बताया गया कि कोचिंग क्लासेस प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक संचालित होंगी, जिसमें सभी विषयों का समुचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

मौके पर उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर अनिल अग्रवाल, शिक्षक दिलीप सिन्हा एवं डीएन प्रमाणिक सहित समाजसेवी संजय राम ने भी विद्यालय के इस पहल को क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं मौके पर उपस्थित स्थानीय अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कम शुल्क में इस तरह की कोचिंग सुविधा मिलने से उनके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।