बघिमा पंचायत में एसआईआर को लेकर कैंप आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बघिमा पंचायत में एसआईआर को लेकर कैंप आयोजित, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पालकोट।पालकोट प्रखंड मे प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट श्री विजय उरांव की देख रेख मे एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर बघिमा पंचायत में विशेष कैंप का बूथ नंबर 13 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरुम केला मे आयोजन किया गया। कैंप के दौरान पंचायत क्षेत्र के लोगों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जांच और सुधार को लेकर लोगों को आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

कैंप में संबंधित कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रपत्रों के संबंध में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सवाल कर्मियों के समक्ष रखे, जिनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया गया। और ऑनलाइन समाधान भी किया गया

कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। लोगों ने मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच की तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। और दस्तावेज भी जमा किया गया |

आयोजकों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने में आम लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। समाचार लिखें जाने तक कम्प्लीट फॉर्म 23 भरा गया था हैरिंग मे 35 फॉर्म का काम किया जा रहा था |जबकि 88 फॉर्म की जाँच की जा रही थी|

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित कर्मियों मे एस आई आर सहयोगी शिक्षक ब्रजेश प्रसाद, रविन्द्र मिश्रा राजा साहू, कालिंन्द्र साहू बी एल ओ आरती देवी और सहयोगी टीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।