मीनाक्षी नेत्रालय में IPCL सर्जरी सफल, हाई पावर चश्मे से मिली निजात

मीनाक्षी नेत्रालय में ऐतिहासिक सफलता: AIIMS प्रशिक्षित डॉ. अभिषेक सिंह ने VC की बहू का हाई पावर चश्मा IPCL से उतारा

चतरा/झारखंड। कल मीनाक्षी नेत्रालय में एक महत्वपूर्ण नेत्र शल्यक्रिया संपन्न हुई। नीलांबर पितांबर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री दिनेश कुमार सिंह जी की बहू श्रीमती रोमा सिंह जी का आंख का ऑपरेशन IPCL (Implantable Phakic Contact Lens) प्रक्रिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस आधुनिक तकनीक के जरिए उनके हाई पावर चश्मे को पूरी तरह हटा दिया गया।
यह ऑपरेशन AIIMS नई दिल्ली से प्रशिक्षित प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने गांव से निकलकर लालटेन की रोशनी में 10वीं तक पढ़ाई की और 25 साल की कठिन तपस्या के बाद AIIMS से प्रशिक्षण लेकर पूरे झारखंड में लोगों की सेवा करते हुए एक अलग पहचान बनाई।
अब नियति का खेल कुछ और है। डॉ. अभिषेक सिंह ने चिकित्सा क्षेत्र की इस पहचान को त्यागकर चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोगों के कष्ट कम करने के लिए राजनीति को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बना लिया है। वे कहते हैं कि ईश्वर की कृपा और जन सहयोग इस यात्रा में उनके लिए संजीवनी का काम करेगा।
डॉ. अभिषेक सिंह ने अभी तक मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चतरा लोकसभा के विकास और जनहित के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
डॉ. अभिषेक सिंह
(नेत्र विशेषज्ञ एवं चतरा लोकसभा के संभावित प्रत्याशी