भवनाथपुर के जनप्रतिनिधियों की छह सूत्री मांगों पर उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गढ़वा:–भवनाथपुर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने कुछ दिनों पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर जिला परिषद सदस्य रजनी कुमारी शर्मा के नेतृत्व में गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा था। मांगों में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, लंबित सामग्री भुगतान, योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, विभागीय आदेशों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने, पशुपालन योजनाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तथा प्रखंड में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग शामिल थी।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन के आलोक में उप विकास आयुक्त को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त की तत्परता से कार्रवाई का भरोसा मिलने पर आवेदन देने वाले जनप्रतिनिधियों में हर्ष देखा गया और उन्होंने उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालो जीप सदस्य रंजनी के अलावे प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।