अभाविप के प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे नीलांबर–पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह।

गढ़वा:–25 दिसंबर को गढ़वा के रामलला मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चारदीवसीय 26वां प्रदेश अधिवेशन का प्रदर्शनी उद्घाटन नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा।
25 दिसंबर को संध्या 3:00 बजे कुलपति के द्वारा इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा निर्मित प्रदर्शनी जिसका नाम प्रा. यशवंत राव केलकर मंडपम दिया गया है। इस प्रदर्शनी में परिषद द्वारा आयोजित 1 साल की कई रचनात्मक कार्यक्रम की झलक, संविधान के 75 वर्ष की जानकारी,आपातकाल के 50 वर्ष की जानकारी, बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती की तस्वीरों के माध्यम से कई ऐतिहासिक जानकारी सहित विभिन्न तथ्यात्मक व रचनात्मक तरीके से तैयार की गई है। अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख मंजुल शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी किसी भी अधिवेशन के आकर्षण का केंद्र होता है और पूरे प्रदर्शनी को अपने परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा ही तैयार किया जाता है।
प्रदर्शनी उद्घाटन में जिले भर के विद्यार्थी , शिक्षाविद् , गणमान्य जन सम्मिलित होंगे और रचनात्मक तरीके से अपने प्रदेश व कई महत्वपूर्ण लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे।

You may have missed