नगर निगम मेदिनीनगर में किराया बढ़ोतरी पर आपत्ति, चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष व निवर्तमान उपमहापौर ने सह नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन”
पलामू- चैम्बर ऑफ कॉमर्स डालटनगंज अध्यक्ष श्री विनोद उदयपुरी जी एवं महासचिव सह निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने संयुक्त रूप से आज नगर निगम मेदिनीनगर के सह नगर आयुक्त से मुलाकात की एवं एक दुकानों का 15 रुपया स्क्वायर फीट बढ़ाने पर आपत्ति संबंधित आवेदन पत्र दिया।
विषय प्रवेश करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि समाचार पत्रो एवं दुकानदार भाइयों के माध्यम से यह पता चला कि 15 रूपये किराया बढोतरी की जा रही है जो पूरी तरह से नियमानुकूल नही है। इस विषय मे लिखे पत्र में कहा गया समाचार पत्रों मे आपके द्वारा प्रकाशित ब्यान जो आया है कि नगर निगम मेदिनीनगर के दुकानो का 15 रूपये स्क्वायर फिट बढाने की जो बात कही गयी है इस विषय मे ज्ञात होना चाहिए कि अभी वर्तमान में नगर निगम मेदिनीनगर में कोई भी जनप्रतिनिधि (बोर्ड) निर्वाचित नहीं है। न ही इससे संम्बधित कोई विभागीय स्तर पर पत्र निर्गत किया गया है। बल्कि नगर निगम से बनाये गये दुकानो को भी कोई सुविधा उपलब्ध नही होता है। इस विषय में दुकानदारो एवं प्रकाशित खबर के अनुसार मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि इस विषय को आप स्पष्ट करे कि किस आधार पर आपके द्वारा 15 रूपये स्क्वायर फिट बढोतरी किराया का ब्यान दिया गया है। क्योंकि यह जनहित से जुड़े मुद्दे है तो हमे आशा व विश्वास है कि आप हमे इस सूचना से अवगत करायेगे। इसके अलावा सम्मानित जनता के लिए हमेशा प्रतिबद्धता के साथ खड़े निवर्तमान उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने कहा है कि कोई भी गहन मुद्दा हो जो आम जनता को प्रभावित करता है उसके लिए वे सदैव तत्पर है वे जन मानस के लिए 24 घंटे उपलब्ध है कोई भी सम्मानित जनता उन्हें कभी भी कही भी अपनी समस्या को बता सकता है वे उसके निदान के लिए हमेशा अपने स्तर से खड़े है

