आदिवासी हितों के संघर्षशील नेता को झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने दी श्रद्धांजलि”
झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय झुमरी तिलैया में दीसोम गुरु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया आज महाविद्यालय में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के सचिव एवं समाजसेवी डॉ डी एन मिश्रा जी ने उनके झारखंड के स्वतंत्र राज्य निर्माण में योगदान एवं आदिवासी समाज के लिए उनके संघर्ष एवं समर्पण को याद किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्रशिक्षुगन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए

