प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो फलदार वृक्षों का पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया
ग्राम बरगी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ो फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया मौके पर मुख्य अतिथि माननीय डीएसपी सर श्री नीरज सिंह के कर कमलों एवं विद्यालय के सैकड़ो छात्र एवं छात्राओं द्वारा फलदार वृक्षों को लगाया गया माननीय डीएसपी श्री नीरज सिंह ने कहा कि सभी बच्चे एक पेड़ अवश्य लगाये वृक्षों के बिना हमारा जीवन सुरक्षित नहीं है जलवायु परिवर्तन हमें बार-बार सजग कर रही है शहरीकरण सड़कों के चौड़ीकरण नये उद्योगों कारखाने एवं घरों के निर्माण में पेड़ों को अवैध रूप से काटे जा रहे हैं जो ठीक नहीं है मौके पर प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा यह विद्यालय छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सदैव संदेश देती रही है कि हमें वृक्षारोपण को एक मिशन के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है एक कुशल नागरिक बनने में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने योग इत्यादि द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान कर यहां के बच्चों को निखारा जाता है कार्यक्रम को सफल बनाने में मेनका महतो लवली सिन्हा उमा भारती लीलावती वर्मा बसंत आनंद विनोद राय जयन्त सिंह मुस्कान गुप्ता अंजली कुमारी अरुण कुमार राणा मिथुन मंटू कुमार सुरभि सौम्या इत्यादि की सराहनीय भूमिका रही

