लाल किला में घुसने की कोशिश कर रहे थे अवैध बांग्लादेशी, पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है। ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद किए हैं। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

