“पलामू में व्यापारियों के साथ DIG नौशाद आलम की बैठक, सुरक्षा और बिजली समस्या पर चर्चा”
पलामू – अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) पलामू जिला एवं पलामू जिला व्यवसाई संघ के संयुक्त तत्वाधान में DIG नौशाद आलम स्थानीय व्यापारियों के साथ पंचमुंहान चौक पर बैठक रखा गया जिसमे शहर के गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी बातो को रखा जिसमें डीआईजी नौशाद आलम ने बड़ी ही गंभीरता से लिया है और लोगो से कहा कि अपने अपने प्रतिष्ठान मै कैमरा लगवाए और जो दुकानदार भाई है जिनको भी आर्म्स की जरूरत हो उनको उपायुक्त महोदया से बात कर मुहैया कराया जायेगा बिजली की समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुआ उस पर भी संज्ञान लिया गया है और आज जो समाज मै जो वैमनस्यता फैल रहा है उस पर भी अंकुश लगाना होगा और लोगो मै जागरूकता लाना होगा इस बैठक का मंच संचालन मनोहर कुमार लाली ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ट्रैफिक इंचार्ज समाल अहमद ने किया ।
जिसमें शामिल प्रभात गुप्ता,शशि कांत गुप्ता उर्फ गुड्डू जी
पलामू जिला व्यवसाई संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल,दुर्गा जौहरी,गणेश गिरी, मंगल सिंह ,विनोद उदयपुरी,अमित वर्मा,ने बाजार के समस्या को रखा ।इस बैठक मै उपस्थित सूरज नारायण,राजकुमार गुप्ता,वार्ड पार्षद लाल बाबू कमल जैन,अनुपम तुलस्यान, नागिन प्रसाद,दानवीर गुप्ता,मनोज पहाड़िया,मुमताज खान,अनवर ,कमरूदीन, नौशाद अंसारी,रोहित गुप्ता,गौतम गुप्ता,प्रभात उदयपुरी,सुनील गिरी,दीपक सोनी,संजू मयूरी,और शहर के गणमान्य व्यवसाय बंधु शामिल हुए।
और अंत में नगर निगम के कर्मचारी को DIG नौशाद आलम के द्वारा बरसात को देखते हुए सभी को रेनकोट दिया गया और साथ मैं जो यातायात पुलिस और उपस्थित प्रेस मीडिया के लोगो को भी रेनकोट दिया गया।

