“DIG नौशाद आलम की उपस्थिति में जोरकट में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन”
आज़ दिनांक 20 जुलाई दिन रविवार को सदर प्रखंड के चियांकी स्थित जोरकट में स्वामी प्रज्ञानंद मगध सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पलामू पुलिस उपमहानिरीक्षक (डी० आई० जी०) मुख्य अतिथि नौशाद आलम जी उपस्थित रहे। संयुक्त रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री के० एन० त्रिपाठी जी ने उद्घाटन किया! मुख्य अतिथि जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सर गंगाराम हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों में से डाॉ गीता मेदरीता, डॉ कवीता त्यागी, डॉ सुमीत मुंजाल आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्य रूप से तलवंती देवी, रंजन दुबे,के० डी० सिंह,परमदेव सिंह कुशवाहा, अरविन्द पासवान, रूद्र शुक्ला, मुकेश सिंह,विवेका त्रिपाठी, सूर्यदेव पासवान , जावेद ख़ान, मुन्ना खां, धन्नजय पाठक, रामप्रवेश सिंह, अंकित सोनी, ध्रुव पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

