बरवाडीह से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना…
बरवाडीह(रवि कुमार गुप्ता):-शुक्रवार को बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना।जंहा इस दौरान कांवरियों ने इसकी शुरुआत पहाडी शिव मंदिर मे पूजा अर्चना कर की।उसके बाद कावरियों ने बस स्टैंड स्थित आदि शक्ति महबीर मंदिर मे पूजा अर्चना करने के बाद अपने वाहन से देवघर के लिए रवाना हो गए।इस दौरान रेलकर्मी उपेन्द्र प्रसाद ने कहा कि
यह जत्था बोल बम के नारों के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ है।जहां से वे जल भरकर देवघर के लिए पैदल यात्रा करेंगे और बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करेंगे। इस जत्थे में श्रद्धालु रविन्द्र प्रसाद,ईश्वरी प्रसाद,रवि गुप्ता,महेंद्र प्रसाद उपेन्द्र उर्फ ओपी मनीष कुमार शामिल हैं।जो हर साल बाबा बैद्यनाथ की यात्रा करते हैं। वे बाबा धाम में दर्शन और जलाभिषेक करके पूरे वर्ष के लिए शांति और सुकून की कामना करते हैं। कांवरियों का कहना है कि वे इस यात्रा को तब तक जारी रखेंगे जब तक उनके शरीर में दम है।

