DGP महोदय को पांकी विधान सभा और पलामू जिला के कुछ प्रशासनिक व्यवस्था की बातों अवगत कराया – रुद्र शुक्ला

DGP महोदय को पांकी विधान सभा और पलामू जिला के कुछ प्रशासनिक व्यवस्था की बातों अवगत कराया – रुद्र शुक्ला

झारखण्ड राज्य के डीजीपी (DGP) महोदय आदरणीय श्रीमान श्री अनुराग गुप्ता जी से रांची मुख्यालय उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात पुष्प गुच्छ देकर पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधान सभा क्षेत्र सह प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रो विंग श्री रूद्र कुमार शुक्ला जी ने मुलाकात किया ।
मुलाकात में युवा नेता रुद्र शुक्ला ने पांकी विधान सभा क्षेत्र और पलामू जिला के वर्तमान प्रशासनिक बेवस्था संबंधित कुछ बातों से श्रीमान को अवगत कराया।
और पांकी विधान के सुदूरवर्ती इलाको में अपराध पर पूर्णतः लगाम लग सके इन कुछ मूल विषयों पर चर्चा किया ।।

रुद्र शुक्ला ने आदरणीय DGP महोदय को पलामू आने का आग्रह भी किया ।
झारखण्ड राज्य के DGP महोदय ने जल्द पलामू आने की बाते कही साथ ही इन बातों से अवगत होकर कहा कि पूरे पलामू जिला सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और भी दुरुस्त और बेहतर किया जाएगा जिससे पूरे पलामू वासीयो को प्रशासनिक व्यवस्था से सदैव हर तरह की प्रशासनिक सहायता मिलता रहे ।।