आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

0
df70a850-1c9b-4fc9-87d1-4d68528e319e

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में बैठक संपन्न

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला बैठक जिला कार्यालय गढ़वा में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
बैठक के दौरान विषय प्रवेश कराते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आगामी चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। इसलिए युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है आनेवाले दिनों में 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले भर के सभी मंडल के कई संस्थानों में डीवेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 24 जनवरी को विधानसभा स्तर पर नव मतदाता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पवन पासवान ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए तैयार रहें। लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा पुर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश तरक्की कर रहा है भारत के प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं भारत विश्व गुरु बन चुका है आनेवाले दिनों में भाजयुमो नव मतदाता सम्मेलन सहित अन्य कई कार्यक्रम का आयोजन मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला कार्यालय मंत्री राम उनय तिवारी जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत पाण्डेय कंचन कुमार पन्ना सिंह नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया छोटु यादव ललीत सिंह शैलेश चौबे रविंद्र सोनी बलराम यादव श्रवण चौरसिया निरंजन पाठक ओमप्रकाश पासवान धनंजय विश्वकर्मा विपेष तिवारी बिपीन चंद्रवंशी अनीत तिवारी आयुष दुबे निखिल उपाध्याय राजु रंजन सिंह पियुष वैद्य रंजन कुमार राम अवध गुप्ता अमीत चंद्रवंशी संजय तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *