राजद ने सम्मान समारोह का किया आयोजन ||

0
36ec2d0d-e615-4460-a567-28c46277a071 (1)

राजद ने सम्मान समारोह का किया आयोजन
बालूमाथ ।बालूमाथ राजद प्रखंड कमिटी द्वारा शनिवार को होटल लोट्स हार्ट में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रितलाल यादव के अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव,प्रदेश महासचिव कमलेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव,जिला प्रभारी रामनाथ चंद्रवंशी,जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,चंदवा प्रखंड अध्यक्ष अजित श्रीवास्तव समेत कई लोगों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में प्रखंड नवनिर्वाचित प्रखंड कमिटी के सदस्यो को प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए उसे अंगवस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया गया ।इसके अलावा अन्य दलों को छोड़कर राजद में शामिल हुए कई लोगों को गमछा व माला पहना कर सम्मानित किया गया ।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ही एक देश में ऐसा नेता है जो गरीब दलित पिछड़ों की आवाज बनकर लोगों की बात को रखते हैं ।राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की पार्टी है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को संगठित एवं मजबूत करने की आवश्यकता है ।ताकि आने वाला लोकसभा चुनाव में विरोधियों को सबक सिखाया जा सके ।वही मंच को प्रदेश महासचिव कमलेश यादव,जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,जिला प्रभारी रामनाथ चंद्रवंशी,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव,प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश राम समेत कई लोगों ने संबोधित करते हुए राजद कार्यकर्ताओं को गांव-गांव एवं घर-घर तक जाकर संगठन को मजबूती करने पर बल दिया ।इससे पूर्व राजद कार्यकर्ताओ ने बालूमाथ के शहीद चौक से जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पैदल होटल लोट्स हार्ट पहुंचे ।मंच संचालन बीरेंद्र यादव ने किया । मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष हरिहर यादव,चंद्रमोहन यादव,दशरथ यादव,महासचिव उमेश यादव,मन्नान कुरेशी,सचिव मो०जसीम,अजय कुमार गुप्ता,अजमल हुसैन,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार रजक कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार सिन्हा,राजकुमार यादव,दीपक यादव,अशोक भुइयां,रेणु देवी,मो० मुजाहिद,संजय यादव,राजन यादव,दिलीप यादव,प्रिंस यादव, मनोज यादव,देवनारायण यादव,राजेश कुमार,तुलसी राम समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *