गढ़वा में जायंट्स के चारों समूह के सेवा सप्ताह का भव्य समापन, सक्रिय सदस्यों को किया गया सम्मानित
भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जायंट्स के चारों समूह के सेवा सप्ताह का समापन
समाज सेवा में गढ़वा जायंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन -उमा गांधी
भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के गढ़वा ग्रुप द्वारा 2026 के सेवा सप्ताह जो 17 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रम किए गए , उसका समापन समारोह भव्य रूप से जी एन कान्वेंट स्कूल गढ़वा में ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में की गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन के अध्यक्ष श्रीमती उमा गांधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी एवं जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी सदस्य डॉ हरे श्याम मुख्य रूप से उपस्थित थे . कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उपस्थित अतिथियों एवं सभी ग्रुप के सदस्यों को संबोधित करते हुए गढ़वा जायंट्स के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मानव सेवा करने से उन्हें परम सुख की अनुभूति होती है . नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि वह भी एक समाजसेवी हैं और उनका समाज सेवा से ही सरोकार है. लेकिन जायंट्स जैसे संस्थानों का सेवा और सेवा भाव हमें और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करता है. मौके पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी रूपा गंजी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एम पी केसरी ,स्पेशल कमेटी के विजय केसरी, फेडरेशन सचिव प्रहलाद राव, फेड. पदाधिकारी सीमा केसरी , कृष्णा वेणी , डॉ अशोक सोनी , सहेली अध्यक्ष रीमा स्वरूप, सहित दूसरे संस्था के लोगों ने भी अपने-अपने विचार साझा किया एवं एक स्वर में गढ़वा जायंट्स के सभी समूह के कार्यों की भूरी -भूरी प्रशंसा की. सेवा सप्ताह में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक द्वारा उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया गया. सहेली के प्र निदेशक रीना सोनी, गढ़वा आस्था के डॉ आशीष गुप्ता, यंग जायंट्स के मनीष केशरी एवं जायंट्स ग्रुप गढ़वा के प्र निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने अपने अपने प्रतिवेदन पढ़े.फेडरेशन के अध्यक्ष श्रीमती उमा गांधी ने कहा कि गढ़वा जायंट्स समाज सेवा में अग्रणी है. इससे अन्य ग्रुप को प्रेरणा लेना चाहिए. उन्हें गढ़वा में आकर ऐसा लगा कि वह समाज सेवी के बीच में है जहाँ सभी लोग समाज सेवा के लिए ही बने हैं। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ मुरली प्र गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता , रोटरी क्लब के मनीष कमलापुरी , हर्ष अग्रवाल ग्रुप के सदस्यों में उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, वित्त निदेशक अजय केशरी, मोजीब खां, ध्रुव केसरी, सुनील अग्रवाल , दीपक केसरी, दीपक तिवारी , कमलेश गुप्ता , मंदीप प्रसाद , अशोक केसरी , मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस , मनोज केसरी हिंदुस्तान सैनिटरी , अरुण कुमार, रविन्द्र जायसवाल, बीरेन्द्र कुमार, विजय केसरी, विजय जेनरल स्टोर के साथ सभी समूह के पदाधिकारी, सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सेवा सप्ताह में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सदस्यों को चारों ग्रुप के अध्यक्ष ने अपने अपने सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया. इस समारोह में जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष ने सभी पूर्व अध्यक्ष को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।
मंच का संचालन प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने किया जबकि फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद सम्पन्न हुआ।



